महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 36 आवेदन प्राप्त
सरवाड. कस्बे में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय विजय द्वार में आगामी सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया के तहत 36 आवेदन जमा हुए। विद्यालय प्रभारी मुहम्मद आरिफ़ मंसूरी ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आगामी सत्र 2023-24 हेतु 9 मई तक प्रवेश फार्मों का वितरण एवं संग्रहण किया जाएगा। अब तक 102 फार्म वितरित किए जा चुके है साथ ही 36 फार्म वापस जमा हुए। 11 मई को प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जावेगी। दिनांक 12 मई 2023 को प्रात 10 बजे विद्यालय प्रांगण में लॉटरी निकाली जावेगी। 13 मई को लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियो की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जावेगी तथा दिनांक 15 मई से दस्तावेज सत्यापन का कार्य शुरू होगा। 1 जुलाई से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा।