Dark Mode
आदिनाथ चालीसा एवं भक्तामर का किया पाठ

आदिनाथ चालीसा एवं भक्तामर का किया पाठ

टोंक। परम पूज्य गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से पुरानी टोंक महिला मंडल आदिनाथ शुभकामना परिवार की ओर से रविवार को सौगानी भवन में आदिनाथ चालीसा पाठ एवं भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया।  शुभकामना परिवार के सदस्य राजेश अरिहंत ने बताया कि शुभकामना परिवार की ओर से रविवार को भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। सोगानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में  सर्वप्रथम आदिनाथ भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण प्रस्तुत किया गयाए तत्पश्चात भक्तामर के 48 ऋद्धि मंत्रों का उच्चारण करते हुए 48 दीप प्रज्वलित किए गएए भक्ति भाव के साथ आदिनाथ चालीसा का पठन करते हुए भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए।  संयोजक मधु लुहाडिय़ा ने बताया कि आदिनाथ शुभकामना परिवार पुरानी टोंक द्वारा गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विनतीया प्रस्तुत की गई एवं घी के 16 दीपक जला कर आर्यिका स्वस्ति भूषण को नमन किया । आदिनाथ भगवान की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम आयोजक चंद्रकांता सोगानी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर  संजू, चंद्रकांता, मधु, संतरा, मंजू, उषा, चमेली एवं कस्तूर देवी आदि मौजूद थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!