Dark Mode
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया को मान्यता प्रदान

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया को मान्यता प्रदान

सीकर भारत में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एकमात्र मान्यता प्राप्त संघ देश में ताइक्वांडो खेल को लेकर कई गुट सामने आ रहे हैं जैसे इंडिया ताइक्वांडो नामदेव गुट, प्रभात शर्मा गुट जो की पूर्णतया अमान्य है। वहीं दसरी ओर देश की सर्वोच्च खेल संस्था भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया को मान्यता प्रदान की गई है जिसके अध्यक्ष डॉ. इशारी के . गणेश, महासचिव एडवोकेट आर डी मंगेशकर और कोषाध्यक्ष श्री जसवीर सिंह गिल है। एडवोकेट मंगेशकर ने बताया की ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र ही सरकारी नौकरी के लिए मान्य होंगे अन्य फेडरेशन द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र अमान्य होंगे। देश में नकली प्रमाण पत्रों द्वारा कई खिलाड़ियों को भ्रमित किया जा रहा है। इसी प्रकार राजस्थान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और राजस्थान ओलंपिक संघ द्वारा राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन को मान्यता प्रदान की गई है जिसके अध्यक्ष उत्तम सैनी और महासचिव लक्ष्मण सिंह हाड़ा है। सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों और अभिभावकों से अनुरोध है कि भ्रमित ना हो और वैद्य संघ के साथ ही अपने खिलाड़ियों को जोड़ें, जिससे भारत सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा दी गई सभी सुविधाएं ताइक्वांडो खिलाडियों को मिल सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!