एस आई एस के सौजन्य से भर्ती शिविरो का आयोजन
सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर ,सेवा अधिकारी के पद पर भर्ती चयन
दौसा . भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य से एस.आई.एस. द्वारा भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत भर्ती शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी कपिल शर्मा और सहायक भर्ती अधिकारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि 17 अप्रैल को पंचायत समिति लालसोट,18 अप्रैल को पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा,19 अप्रैल को पंचायत समिति नांगल राजावतान पंचायत समिति परिसर में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर ,सेवा अधिकारी के पद पर भर्ती चयन कार्यक्रम, सुबह 11से सांय 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सम्पूर्ण जिले के बेरोजगार युवक भाग ले सकते हैं। जिनका शारीरिक मापदंड के बाद चयन किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान पद के लिए 10 वी पास, आयु 21 से 36 वर्ष, लम्बाई 168 से.मी. एवं सुपरवाइजर पद के लिए 12 वी पास, आयु 21 से 36 वर्ष, लम्बाई 170 से.मी. होनी आवश्यक है। जिसके साथ शारीरिक फिजिकल फिट होना चाहिए। जो बेरोजगार अभ्यर्थी इसका लाभ लेना चाहते हैं, वे उक्त तिथि को अपनी 10वी, 12वी की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं। चयनित अभ्र्यथियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत पी.एफ, ई.एस.आई.,मेडिकल, बीमा, के साथ 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जायेगा।
उन्होने बताया कि चयनित सुरक्षा जवान को मासिक वेतन 12000/- से 16000/-रुपये व सुपरवाइजर को मासिक वेतन 16000/- से 20000/ - रुपये पर भारत सरकार, राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीयकृत बैंको, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी.आई. बैंक, यस बैंक, जल महल, चित्तौड़गढ़ का किला, कुम्भलगढ का किला, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार , गुड़गाँव हीरो होंडा कम्पनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये सहायक भर्ती अधिकारी राजेश कुमार से मोबाइल नम्बर पर 7014858266,8079029369 या 9460952446 पर संपर्क कर सकते है।