Dark Mode
21 जरूरतमंद महिलाओं के साथ रेडक्रोस सोसायटी ने दीपावली मनाकर खुशियाँ बांटी

21 जरूरतमंद महिलाओं के साथ रेडक्रोस सोसायटी ने दीपावली मनाकर खुशियाँ बांटी

सुमेरपुर। शनिवार को भारतीय रेडक्रोस सोसायटी परिवार की और से दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद 21 महिलाओं के साथ दीपावली की खुशियां बाटकर उन्हें उपहार भेंट किये। सुमेरपुर शहर समेत आसपास क्षेत्र में जरूरतमंद मनाई,ताकि खुशियों के साथ दीपो
का पर्व मना सके।
सचिव भूपेंद्र गोयल ने बताया कि शाखा सरंक्षक व मार्गदर्शक सुरेशचंद्र सिंघल एवं अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा के सानिध्य में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला परिसर में मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, समाज सेवी गणेश विश्वकर्मा,समाज सेवी दीपिका माँ का अपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा भारतीय रेडक्रोस सोसायटी की तरफ से दीपावली के पावन त्योहार पर जरूरतमंद 21 महिलाओं को साड़ी,ब्लाउज, मिठाई,स्टील बर्तन का 20 पीस डायनिंग टेबल किट सेट, मिट्टी के दीये, बाती, तेल एवं हाइजेनिक किट जिसमे साबुन, तेल, पेस्ट, ब्रश, सेनेटरी नेपकिन आदि भेंट किये ताकि जरूरतमंद परिवार खुशियों के साथ दीपोत्सव मना सके।
चार्टर अध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि रेडक्रोस सोसायटी का प्रमुख सेवा कार्य अपने लिए जिये तो क्या जिये ओरो के लिये भी जिये हमे यही सिखाता है समाज मे कुछ परिवार ऐसे भी है जो अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की भी पूर्ति करने में असक्षम है। उन्हें समय-समय पर सहयोग करना चाहिए विशेषकर त्यौहार पर जिससे यह लोग भी त्यौहार पर खुशियां मना सके और निश्चित रूप से इसी में ही अपने त्योहारों की सार्थकता होगी। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर खुशीयोँ को देखकर बहुत अच्छा लगा।
सभी महिलाओं ने शाखा परिवार का आभार प्रकट कर दुआएं दी।
संरक्षक सुरेशचंद्र सिंघल ने पाली शाखा के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल व सचिव जिनेन्द्र जैन व शाखा परिवार का सेवा सहयोग हेतु आभार जताया।
मंच का संचालन प्रवक्ता गिरीश शर्मा ने शानदार अंदाज में किया।
इस सेवा कार्य मे शाखा के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव भूपेंद्र गोयल, सहसचिव मितेश गोयल, कोषाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, प्रवक्ता गिरीश शर्मा, समाज सेवी संपत मेवाड़ा, गोविंद राठौड़, झूमरलाल गर्ग, राम सिंघल, भोलाराम बंजारा, सुमेरपुर तहसील की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका मेवाड़ा, पूजा अग्रवाल, हिमानी लालवानी एवं अंकित कुमावत का सराहनीय सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!