Dark Mode
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लगाए रिफ्लेक्टर

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लगाए रिफ्लेक्टर

धौलपुर। जिला कलेक्टर की दिशा निर्देशन में मनाया जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शनिवार को गुलाब बाग चौराहे पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये गए।
इस अवसर पर वाहन चालकों के मध्य समझाइए करते हुए परिवहन निरीक्षक सूरजभान ने कहा कि कोहरे का समय चल रहा है और कोहरे के समय दुर्घटनाओं की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती हैं ऐसे में यदि बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करनी चाहिए बेवजह यात्रा से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनिद्रा की अवस्था में वाहन नहीं चलने चाहिए और वहां के पीछे रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए उन्होंने कहा कि रिफ्लेक्टर लगा होने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है । इसलिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगे होने चाहिए खास करके ट्रैक्टर के पीछे लगने वाली ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगा होना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला यातायात के कर्मी व परिवहन विभाग से देवेंद्र शर्मा भूदेव त्यागी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!