अस्पताल को दिया फ्रिज, बच्चों को दिया कूलर
अलवर.पंजाबी महिला संगठन अलवर दी फुलकारिया की ओर से स्कीम 2 स्थित सरकारी डिस्पेन्सरी में दवाइयों को रखने के लिए एक बड़ा फ्रिज दिया गया तथा बचपन बचाओ आप साथ दो स्कूल मे जरुरत मंद बच्चों के लिये बड़ा कूलर भेंट किया गया और बच्चों की भोजन की व्यवस्था भी की गयी। इस अवसर पर कलब की अध्यक्ष स्नेहा बवेजा, कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा जासुजा, अमृत कौर, अनिशा छाबड़ा , दीपिका खन्ना, सुनीला मेहता, अंजना चौधरी, मीनू अनेजा और फाउंडर सदस्य वीना अरोड़ा, रूचि कथूरिया और रीता कटारिया उपस्थिति रही।