Dark Mode
बिहार में मछली देने से किया इंकार तो मार दी गोली, हुई मौत

बिहार में मछली देने से किया इंकार तो मार दी गोली, हुई मौत

पटना। बिहार के पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मछली नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, मरांची के कसहा दियारा में एक व्यक्ति के मछली देने से इंकार करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। मृतक भी अपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सिमरिया घाट के रहने वाले श्रवण निषाद अपने पांच-छह साथियों के साथ दियारा के शिवनगर में मछली पकड़ रहा था। उसी दौरान पुरानी कसहा दियारा के रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और मछली की मांग करने लगे। श्रवण के मुफ्त में मछली देने से इंकार किए जाने पर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर श्रवण को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरांची के थाना प्रभारी साकेत कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक भी आपराधिक चरित्र का है तथा कई संगीन मामलों का आरोपी है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, सूत्रों का कहना है कि इन दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!