Dark Mode
रीजऩ 6 की रीजऩ मीटिंग एवं जॉन मीटिंग आयोजित

रीजऩ 6 की रीजऩ मीटिंग एवं जॉन मीटिंग आयोजित

सीकर। रीजऩ 6 की प्रथम रीजऩ स्टाफ़ मीटिंग एवं जॉन सोशल मीटिंग का सफल आयोजन होटल रोयल इन में शाम को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन शिव प्रसाद जी सोनी ने की ,रीजन चेयरपर्सन ने सेवा कार्य के बारे में विस्तार से बताया । गेस्ट स्पीकर के रूप में पूर्व रीजऩ चेयर पर्सन एवं रीजऩ एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लॉयन डॉक्टर युसुफ अली देवड़ा , एमजेएफ लॉयन सुनील खंडेलवाल एवं लॉयन रविन्द्र शर्मा ने अपने विचार रखे हैं। रीजन सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी सेवा सप्ताह को रीजऩ लेवल पर सभी एक साथ मनाएंगे, इस पर सहमति हुई । रीजऩ की आठों क्लबों ने मिलकर एक दूसरे से सेवा कार्य किस तरीक़े से बेहतर किये जा सकते है अपने विचार साझा किए । तत्पश्चात जॉन मीटिंग का आयोजन किया गया इसमें सर्वप्रथम जॉन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन पूजा शर्मा ने अपनी तीनों लॉयन्स क्लब के सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया ।लायंस क्लब सुरभि की अध्यक्ष लायन स्वाति बंसल एवं संगीता पहाड़ीया , लायन क्लब सीकर प्राइड की लायन रेणु अग्रवाल एवं गुड्डी अग्रवाल एवं लायन्स क्लब सीकर लिजेंड के सचिव प्रबोध पहाडिय़ा ने अपनी अपनी क्लब्स कि भविष्य में किए जाने वाले सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया । जॉन3 सेवा कार्यों को लायन क्लब सीकर के अध्यक्ष कृपाल सिंह एवं लायन प्रहलाद टाक ,लायन क्लब सनराइज़ की लायन सुनीता जोशी ने अपने सेवा कार्यों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर यूसुफ़ अली देवड़ा ने किया ।अंत में कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ शिवप्रसाद सोनी में की।बाद में सभी लायन सदस्यों ने भोजन का आनंद लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!