Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में योजनाओं में कराया पंजियन

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में योजनाओं में कराया पंजियन

आनन्दपुर कालू। केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम रायपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोटकिराना व बगड़ी में आयोजित हुआ। यात्रा के कोटकिराना पहुचने पर रथ, ढोल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैतारण विधायक अविनाश गहलोत थे इसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न फ्लेगशीप, जनकल्याणकारी योजनाएं जिसमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हर घर जल योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित 17 योजनाओं से हो रहे लाभ की जानकारी प्रदान की गई व योजनाओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त किए गए साथ ही कोट किराना में उज्जवला योजना के तहत प्रेम कंवर को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया एवं बगड़ी पंचायत में सीता देवी व शांति देवी को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क कनेक्शन के तहत गैस टँकी चूल्हा डायरी दी गई! साथ ही विधायक गहलोत ने विद्यार्थियों, विभागीय कर्मचारियों, ग्रामवासियों का वर्ष भर में किये गए उत्कृष्ट कार्याे के लिए विधायक गहलोत द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। जनसभा में उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याओ का सम्बन्धित अधिकारियो को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर प्रधान कमला चौहान, उपप्रधान पशुपति सिंह राठौड़, पुर्व नगरपालिका चैयरमैन भैणाराम गहलोत, बर मण्डल अध्यक्ष मोहनसिंह कमाण्डो, यात्रा संयोजक परमेश्वर सिंह सिरमा, सहसंयोजक पंकज मेवाड़ा, राजेश मेवाड़ा, इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, कोटकिराना सरपंच भावना कंवर, बगड़ी सरपंच लहरी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में रायपुर उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार, सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए। माननीय विधायक ने सभी ग्रामवासियों को विकास सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!