Dark Mode
खवास ग्राम के शिविर में 1526 का पंजीयन

खवास ग्राम के शिविर में 1526 का पंजीयन

केकड़ी. निकटवर्ती ग्राम खवास  में प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ करते हुए पूर्व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक केकडी डॉ रघु शर्मा ने कहा कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मैं संकल्पित हूं,  विधायक डॉ रघु शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई की लगाम लगाने में नाकामयाब रही है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत शिविर चलाकर जन-जन को लाभ पहुंचा रहे हैं । उन्होंने अपने उद्बोधन में खवास में खटीक समाज रेगर समाज के लिए एक-एक सामुदायिक भवन की घोषणा की गोपालपुरा मजरा में बेरवा समाज में सामुदायिक बनाने की घोषणा की ।

 

उन्होंने शिविर के दौरान राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 238 लाख रुपए में बनने वाले भवन का शिलान्यास किया । उन्होंने स्कूल बाउंड्री के निर्माण का लोकार्पण किया । माताजी के पास खुला बरामदा का लोकार्पण किया । 40 लाख में निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया । जल मंदिर स्कूल में देव खेड़ा का लोकार्पण किया । महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल का लोकार्पण किया । शेषपुरा में खेल मैदान की चार दीवारी का लोकार्पण किया । पीसीसी सदस्य युवा नेता सागर शर्मा ने कहा कि लोकप्रिय विधायक डॉ रघु शर्मा ने विकास में कोई कमी नहीं रखी है , जो आपके सामने है ।

 

समारोह की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत खवास श्रीमती उर्मिला न्याति ने की । शिक्षाविद एस एन न्याती ने बताया कि ग्राम पंचायत खवास में 1719 परिवार है, उनमें से 1526 परिवारों का महंगाई राहत की 10 योजनाओं में से लाभान्वित होने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है । लगभग 90% महंगाई राहत शिविर में लाभान्वित हो चुके हैं,  खवास ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मी चन्द न्याती, बाबू लाल खटीक, रंग लाल खटीक, प्रधानाचार्य हेमेंद्र चौधरी, उस्मान अली ,रामेश्वर कुमावत, सुरेश चंद्र शर्मा ने डॉक्टर रघु शर्मा को 31 किलो की माला पहना कर राजस्थानी परंपरा से साफा बंधा कर स्वागत किया ।

युवा नेता सागर शर्मा ,शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, विकास अधिकारी मधुसूदन, तहसीलदार राम कल्याण मीणा, बिजली विभाग के एक्श ई एन  अरुण कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्स ई एन  केदारमल, जलदाय विभाग  एक्श ई एन  सांमरिया ,सीबीईओ गोविंद नारायण शर्मा, राधेश्याम कुमावत ब्लॉक सीएमएचओ का खवास ग्राम वासियों के द्वारा माला पहनाकर साफा बंधा कर स्वागत किया ।  डॉ रघु शर्मा ने 30 विभाग के अधिकारियों के सहित ग्राम वासियों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया । शिविर साईंकाल 5:00 बजे तक चला ।पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण सुधार कार्यक्रम के तहत डॉ रघु शर्मा ने 51 पौधे लगाकर उनको जीवित रखने की जिम्मेदारी उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को दी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!