202 नेत्र रोगियों का हुआ रजिस्ट्रेशन 84 रोगियों की मोतियाबिंद का ऑपरेशन
कोटा। जिला अंधता निवारण समिति एवं लायन्स क्लब कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन शनिवार को लांयस क्लब भवन में किया गया। सचिव पुरषोत्तम पालीवाल ने बताया कि कोटा व आस पास के क्षेत्रों से आए नेत्र रोगियो की जांच 28 फरवरी कर 202 नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया गया । इसके उपरान्त 1 और 2 मार्च को उपरोक्त नेत्र रोगियों में से 90 नेत्र रोगियों को चयनित किया गया। अध्यक्ष जुगल सोनी ने बताया कि डायबिटीज और बीपी की शिकायत के कारण 84 नेत्र रोगियों के सफल आॅपरेशन किए गए। 3 मार्च को सभी नेत्ररोगियों को समापन सत्र में काले चश्मे सौपे गए। क्लब द्वारा रोगियो की आवास,भोजन,दवाईयां एव चश्मे की व्यवस्था क्लब की ओर से गई। अगला नेत्र चिकित्सा शिविर 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
शिविर प्रभारी एमजेएफ अशोक नुवाल ने बताया कि नेत्र रोगियों को निःशुल्क ईलाज मिलने से उनके चहरे पर प्रसन्नता देखी गई। शिविर में 84 रोगियों का आॅपरेशन मैनुअल फेंको पद्धति द्वारा किया गया।इस संपूर्ण कार्यक्रम में सभी मरीजों को क्लब द्वारा निशुल्क भोजन कराया गया तथा उन्हें चश्मा एवं दवाइयां वितरित की गई।
अध्यक्ष जगुल किशोल सोनी ने बताया कि लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन बिना टांके के आॅपरेशन डा विशाल स्नेही द्वारा किए गए। शिविर में लायन जुगल किशोर सोनी, पुरुषोत्तम पालीवाल, पवन पारेता, अशोक नुवाल, शिव नारायण बाहेती, जगदीश प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र जैन, डॉ विशाल स्नेही, सुधाकर बहेडिया, सुनील आनंद, टी सी गुप्ता, अजय गुप्ता, मुकेश विजय, विरेन्द्र विजय, ममता विजय, राम मदनानी, राजीव पालीवाल सहित अन्य लायन साथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।