टीकाकरण कार्यक्रम में गुणवत्ता के नियमित मोनिटरिंग करे- आरसीएचओ
नाथद्वारा. जिला मुख्यालय पर आज टीकाकरण खतरनाक संक्रामक बीमरियों के नियंत्रण और उन्मूलन करने के लिये एक सिद्ध उपकरण है। प्रत्येक टीका एक खास बीमारी के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रदान करता है, इसलिये बच्चो और महिलाओं बीमारीयों से बचाने के लिये कई टीके लगाये जाते है। टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह कार्ययोजना पर आधारीत होता है इसलिये अच्छी प्लानिंग और मोनिटरिंग पर ही गुणवत्ता का निर्धारण होता है। सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों इसका विशेष ध्यान रखना है। यह निर्देश जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने लाडली फांउडेशन और यूएसऐड के सहयोग से स्वास्थ्य भवन में आयोजित नवीन चिकित्सा अधिकारीयों के नियमित टीकाकरण पर आमुखीकरण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए दिये। उन्होंने कहा की सफल टीकाकरण के लिये सही उम्र, टीके की सही खुराक और टीका लगाने का सही समय आवश्यक है। कार्यक्रम में गुणवत्ता के लिये शीत श्रृंखला का प्रबंधन, टीकाकरण सत्रो का गुणवत्तापूर्ण संचालन, रिपोर्टींग, ड्रॉप आउट की रिकॉर्डिंग, रिपोर्टींग और ट्रेकिंग करना आवश्यक होता है। इसके लिये नियमित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा से संवाद और फिडबैक तथा चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीकाकरण सत्रो की नियमित मोनिटरिंग को जरूरी बताया। उन्होंने जिले में सम्पूर्ण टीकाकरण के कवरेज की वस्तुस्थिती और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा इस कार्यक्रम में निष्ठा के साथ चिकित्सा अधिकारीयों के सहयोग की अपील की । उन्होंने कहा की नियमित टीकाकरण के सुदृढीकरण के लिये लाडली फाउंडेशन और यूएसऐड अब जिले में सहयोग करेगा जहां कही भी मोबिलाईजेशन और आउटरीच सत्र की आवश्यकता हो वहां पर इनके सहयोग से बेहतर उपलब्धी हांसिल की जा सकती है।जिला कॉर्डिनेटर विभा व्यास ने कोविड वैक्सीनेशन के साथ ही नियमित टीकाकरण को सुदृढीकरण में लाडली फाउंडेशन और यूएसऐड की भुमिका के बारे में पॉवर पोइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने कोविड वैक्सीनेशन में लाडली फाउंडेशन के सहयोग के लिये लाडली फाउंडेशन की जिला कॉर्डिनेटर श्रीमती विभा व्यास, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कैलास सालवी, पंकज शर्मा, सोशल मोबिलाईजर मनुस्मृति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यशाला मंे उपस्थित सभी नवीन चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को विभाग अन्तर्गत संचालित राज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमो को लेकर विस्तार से जानकारी दी।