रामलीला के कलाकारों का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) आज से
सीकर। शेखावाटी जनपद की विख्यात सुप्रसिद्ध रामलीला के कलाकारों का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल )19 सितंबर मंगलवार को रात्रि 8-30 बजे से बावड़ी गेट स्थित श्री रघुनाथ जी के मन्दिर में शुभारंभ होगा। सांस्कृतिक मण्डल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि रिहर्सल से पूर्व गणेश चतुर्थी को श्री गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना पंडित किशन लाल मल्लाका के द्वारा कि जायेगी, गणेश वन्दना के पश्चात कलाकारों का पूर्वाभ्यास होगा। इस दौरान सभी कलाकारों की उपस्थिति रहेगी। इंदौरिया ने कहा कि सांस्कृतिक मण्डल द्वारा इस वर्ष 70 वीं बार रामलीला का मंचन किया जायेगा, जिसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है।