राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रोजड़ी का हुआ कायाकल्प
कोटा। कोटा सिटी राउंड टेबल 358 द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रोजड़ी कोटा में 28 लाख की लागात से विकास कार्य कर स्कूल का कायाकल्प कर दिया है। कोटा संभाग के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विद्यालय में 4 कक्षा कक्षा, टॉयलेट ब्लॉक एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन सोमवार को किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप महापौर पवन मीणा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोविंद राम मित्तल ने विकास कार्यो का उद्घाटन किया । समारोह में राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट मनीष लखोटिया नेशनल प्रोजेक्ट कन्वीनर मनोज भंसाली एरिया चेयरमैन वरुण मुर्दिया सहित टेबल उपाध्यक्ष आदित्य सेठी, सचिव उद्धव गोयल,कोषाध्यक्ष उत्सव बाबेल आदि सदस्य मौजूद रहे।
स्कूलों के विकास का अभिप्राय—
गोविंद राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि राउण्ड टेबल ने 28 लाख की लागत जो इस प्राथमिक विद्यालय की जरूरते थे उन्हे पूरा कर शिक्षा को विकास देने का कार्य किया है उन्होने कहा कोटा शहर में 17 से अधिक राजकीय स्कूलों में निर्माण कार्य राउण्ड टेबल द्वारा किया गया है। कोटा के राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प का दूसरा नाम राउण्ड टेबल बनती जा रही है।
देश के विकास के भागीदार
कोटा सिटी राउंड टेबल 358 के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए उपमहापौर पवन मीणा ने कहा कि टेबल में 25 से 40 वर्ष के युवा शामिल है और औसत आयु 30वर्ष है। यह युवा करोडो रूपये की लागत से स्कूल के विकास कार्यो में संचालित कर रहे है। रविवार को भी डॉल्फिन पार्क गोद लेकर उसका भी जीर्णोउद्धार करवाया है। यदि उम्र के इस प्रणाम से ही देश सेवा व समाज सेवा में सक्रिय रहेंगे तो निश्चित ही हमारा देश प्रगति रहा पकडेगा उन्होने कहा कि इस आयु वर्ग में युवाओं भटकाउ का दौर भी होते है ऐसे युवाओं के लिए राउण्ड टेबल एक आर्दश बनकर उभरी है जहां कम उम्र में ही समाज व देश सेवा का जस्बा है।
देश निर्माण का कार्य
राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट मनीष लखोटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्य मात्र कक्षो के निर्माण तक सीमित नहीं है। यह देश निर्माण का कार्य है यहां पढने वाले विद्यार्थिओं को जब विद्यार्थिओं को उचित व्यवस्था मिलेंगी तो वह अधिक मन लगाकर परिश्रम से अपना अध्यापन करेगा और देश का नाम रोशन करेगा। राउंड टेबल का कार्य देश निर्माण का कार्य है। राउण्ड टेबल इण्डिया भारत में 8450 से अधिक कक्षा-कक्षो का निर्माण करवा चुका है। राजस्थान के 7 शहरों 525 से अधिक कक्षा-कक्षो का निर्माण किया जा चुका है। कोटा में पिछले 8 वर्षो में 3.5 करोड की लागत से 60 से अधिक कक्षाकक्षों का निर्माण किया जा चुका है।
विद्यालय का हुआ कायाकल्प
कोटा संभाग के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विद्यालय में कुल 28 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए है। जल की समस्या को देखते हुए विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगवाया गया है। इससे वर्षा जल को संचित किया जा सकेगा। साथ विद्यालय की आवश्यकताओं के लिए जल की आपूर्ति सुगम होगी। उन्होने बताया कि यहां 4 कक्षा कक्षा, टॉयलेट ब्लॉक भी बनाएं गए है। टेबल का आगामी प्रोजेक्ट राजकीय विद्यालय रथ कांकरा होगा जहां जल्द ही विकास कार्य किया जाएगा।