Dark Mode
दिव्यांग परीक्षार्थी को परिजन गोद में लेकर पहुंचे परीक्षा केंद्र

दिव्यांग परीक्षार्थी को परिजन गोद में लेकर पहुंचे परीक्षा केंद्र

दौसा - दौसा में पीटीईटी की परीक्षा 63 केंद्र पर आयोजित की गई। जहां पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिली दोसा के रामकरण जोशी विद्यालय में लालसोट से आए एक दिव्यांग परीक्षार्थी को उनके परिजन गोद में उठाकर परीक्षा केंद्र के अंदर तक लेकर गए। परीक्षार्थी दिव्यांग होने के बाद भी उसके हौसले बहुत बुलंद थे और उसी बुलंदी के चलते हुए परीक्षा देने भी पहुंचा इसमें उनके परिजनों ने उसकी सहायता की और केंद्र तक गोद में उठाकर लाए और सड़क से लेकर उसके परीक्षा कक्ष तक उसे गोद में उठाकर लेकर गये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!