Dark Mode
अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को रिहा करें : प्रियंका गांधी

अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को रिहा करें : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां रविवार को रामलीला मैदान में एक रैली में इंडिया गठबंधन की ओर से पांच मांगें रखीं, जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की तत्काल रिहाई की मांग भी शामिल है।

उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में समान अवसर की जरूरत को रेखांकित करने वाली मांगों की घोषणा की। उन्होंने क कि चुनाव आयोग को किसी भी अनुचित प्रभाव से मुक्त और निष्पक्ष चुनावी माहौल सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदान निकाय से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों द्वारा किसी भी राजनीतिक रूप से प्रेरित जांच को रोकने का आग्रह किया जाता है, जो संभावित रूप से चुनावी नतीजों में हेरफेर कर सकती है।

कांग्रेस नेता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गिरफ्तार किए गए प्रमुख विपक्षी हस्तियों, अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की तत्काल रिहाई की मांग की।

उन्होंने चुनाव के समय राजनीतिक दलों को आर्थिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए किसी भी प्रयास को रोकने की मांग की।

उन्होंने जो पांचवीं मांग की, वह मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली के मामलों में भाजपा की कथित संलिप्तता की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग थी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में सत्तारूढ़ भाजपा को एक रिमांडर जारी किया, और कहा कि मुझे विश्‍वास है कि वे (भाजपा) एक भ्रम में फंस गए हैं। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनसभा अनेकता में एकता' का प्रतीक है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!