Dark Mode
ढूँढाड़ी भाषा की पुस्तक ‘‘देवरां को उजास‘‘ का विमोचन

ढूँढाड़ी भाषा की पुस्तक ‘‘देवरां को उजास‘‘ का विमोचन

जयपुर। जयपुर रियासत के मंदिरों का इतिहास श्री कल्याण सिंह शेखावत लिखित ढूँढाड़ी भाषा की पुस्तक ‘‘देवरां को उजास‘‘ का विमोचन राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महामंडलेश्वर ज्ञानेश्वर पुरी के सानिध्य में हुआ। पुस्तक का प्रकाशन विश्वगुरुदीप आश्रम शोध संस्थान ने किया है।
 समारोह में प्रबंध संपादक कपिल अग्रवाल ने बताया कि प्रधान सम्पादक स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी तथा सम्पादक अंजना शर्मा ने रियासत कालीन मंदिरों के इस इतिहास को प्रकाशित कराने में महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया। शोध संस्थान भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे जन मानस को नवीन जानकारी मिलती रहे। ग्रंथ के लेखक शेखावत ने यह ग्रंथ जयपुर के हृदय में रची बसी ढूँढाड़ी भाषा में यह कार्य कर विरासत को संरक्षण प्रदान करने की दिशा के इस कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में ऐसे कार्य किये जाने पर बल दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!