Dark Mode
जन चेतना संदेश समारोह के पोस्टर का विमोचन

जन चेतना संदेश समारोह के पोस्टर का विमोचन

 
जायल - कुचामन ने होने वाले जन चेतना संदेश समारोह को लेकर नगर पालिका जायल में बैठक आयोजित हुई| बैठक में 25 मई को आखिल भारतीय सांगलिया धुणी के पीठाधीश्वर स्वामी श्री श्री 108 श्री ओमदास जी महाराज के सानिध्य में होने वाली जन चेतना संदेश समारोह को लेकर पोस्टर का विमोचन नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश कड़वासरा व अधिशासी अधिकारी शिवराज कृष्ण के नेतृत्व में किया एवम जन चेतना संदेश समारोह को सफ़ल बनाने का आग्रह किया
इस दौरान पालिका अध्यक्ष कड़वासरा ने बताया कि सर्व समाज के मध्य अपनापन, दया, करुणा, व सहयोग की भावना पैदा हो और हर तरीके से असमानता, असहयोग, व ऊंच- नीच सर्वदा खत्म हो,
अधिशासी अधिकारी शिवराज कृष्ण ने सभी वर्गो में बाबा साहब की महती भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य सियाराम खुड़खुडीया, रूपाराम मेघवाल, एईएन राहुल,  भंवरलाल दहिया, झुमरराम डूकिया, महेंद्र रातंगा, मनोज सोलंकी, कालूराम खुड़खुडीया, मनोहर लोमरोड, रोशन खान, प्रथ्वी सिंह, अनिल पाराशर, महेंद्र मेघवाल, भंवरलाल खारड़िया, रामकिशोर बैरवाल आदि उपस्थित रहे
पूर्व पंचायत समिति सदस्य खुड़खुडीया ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुवे जन चेतना संदेश समारोह में पधारने हेतु सभी से आग्रह किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!