जयपुर में होने वाले ब्राह्मण महासंगम के पोस्टर का विमोचन
टोंक। सर्व ब्राह्मण महासभा ब्लॉक टोंक की बैठक का आयोजन सोमवार को एक नीजि मैरिज गार्डन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में युवा प्रकोष्ठ महामंत्री प्रमोद शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जयपुर संभाग प्रभारी श्रीमती कल्पना शर्मा, प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा अलियाबाद का स्वागत किया गया। उन्होने बताया कि टोंक जिला ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाजबंधुओं के साथ महासंगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस अवसर पर शंभुदयाल शर्मा, भंवर लाल शर्मा, दुर्गा लाल शर्मा, महेश जोशी, विष्णु पारीक, डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, महामंत्री ब्रजराज स्नेही, विष्णुदत्त खांडल, संगठन महामंत्री महेश दाधीच, ब्लॉक संयोजक लक्ष्मी कांत शर्मा, सह-प्रभारी मुरली मनोहर गौतम, राजाराम शर्मा, बाबूलाल शर्मा, इंदुशेकर शर्मा, उमाकांत शर्मा टोड़ा, प्रदीप पारीक, राजेश भट्ट, सर्वेश द्विवेदी, सुनील सनाढ्य निवाई, मुकुंद भारद्वाज, छत्रधर त्रिपाठी दूनी, विवेक शर्मा एवं गोविंद नारायण पुरोहित सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मोजूद रहे।