एक दिवसीय वागीश्वरी तत्व बोध ज्ञान महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन
मारवाड़ . मूंडवा में श्री वागीश्वरी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आज एक दिवसीय वागीश्वरी तत्व बोध ज्ञान महायज्ञ आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद गेपाला ने बताया कि दिनांक 20 जून 2023 वार मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूज्य संत कृपाराम महाराज अपने गुरुदेव परम श्रद्धेय राजारामजी महाराज के साथ खुशहाल जीवन जीने और अपने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्संग करने जा रहे हैं जिसका समय 20 जून को साँय 7:30 बजे से रखा गया है संस्कृत व्याख्याता ख़्वाजा हुसैन ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह कियाl
इस अवसर पर सुनील चौहान धर्मेंद्र रांकावत रामाकांत शर्मा सुरेश शर्मा ख़्वाजा हुसैन भाटी राजेंद्र लटियाल श्रवण खुड़ीवाल संजय मीणा सद्दाम हुसैन रामकरण सोनी व हुकमीचन्द सरगरा उपस्थित रहे