Dark Mode
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक Mukesh Ambani की नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर के पार पहुंची

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक Mukesh Ambani की नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर के पार पहुंची

एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के लिए नया साल कई खुशियां लेकर आया है। बेहद शानदार साबित होते हुए इस वर्ष की शुरुआत में ही मुकेश अंबानी की दौलत में बेशुमार बढ़ोतरी हुई है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की दौलत इस दौरान बेहद अधिक बढ़ गई है। मुकेश अंबानी इसी के साथ 100 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री कर गए है। दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल होकर मुकेश अंबानी ने नया मुकाम हासिल किया है।फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट की मानें तो मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 105.2 बिलियन डॉलर हो गई है। उनकी दौतल में 2.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके तहत उनकी दौलत 2.7 बिलियन डॉलर पहुंची है। दौलत में आई इस बढ़ोतरी के साथ ही मुकेश अंबानी फिर से उन चुनिंदा अमीरों की सूची में आ गए हैं, जिनकी दौलत 100 बिलियन डॉलर से अधिक है। फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर आ गए है। इसके साथ ही अंबानी की कंपनी के शेयरों में इजाफा हो रहा है।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में ऐसी है दौलत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स पर भी मुकेश अंबानी की दौलत में बढ़ोतरी दिखी है। हालांकि यहां उनकी दौलत 100 बिलियन के पार नहीं पहुंची है। 100 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने से वो सिर्फ एक कदम दूर है। इंडेक्स की मानें तो मुकेश अंबानी की दौलत 99 बिलियन डॉलर तक हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी का नंबर 12वां हो गया है।

गौतम अडानी से निकले और आगे

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच संपत्ति का फासला भी बढ़ गया है। गौतम अडानी ब्लूमबर्ग की सूची में 14वें स्थान पर है। ऐसे में मुकेश अंबानी जैसे ही 100 बिलियन क्लब में एंटर हुए है, उसके बाद उनके और अडानी के बीच संपत्ति का फासला अधिक बढ़ गया है।

रिलायंस एमकैप पर हुआ असर

मुकेश अंबानी की दौलत में हुई बढ़ोतरी के पीछे उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री का हाथ है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्री शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके कारण अंबानी की संपत्ति आसमान छूने लगी है। रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर इस दौरान अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचा जो कि 2,725 रुपये का है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!