राहत शिविरों से कांग्रेस के पक्ष में बना माहौल , पांडेय
भुसावर . मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत ने कुशल वित्तीय प्रबंधन कर प्रशासन गांव के संग एवं महंगाई राहत शिवरो में ग्रामीण व शहरी जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर महंगाई राहत दिलवाने का श्रेशकर कार्य किया जा रहा है! मुख्यमंत्री ने पूर्व घोषणा अनुसार फ्री स्मार्ट कार्ड योजना के तहत एक परिवार में एक मोबाइल दिया जाएगा साथ ही मोबाइल का पैसा ई वॉलेट में जाएगा , कैंप में मोबाइल पसंद करना होगा! छात्राओं,विधवा,एकल नारी व मनरेगा में काम कर चुकी महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे!
मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत शिवरो के जरिए जय सम्मान जय राजस्थान के तहत 1.73 करोड़ परिवारों को लाभान्वित कर 7.42 करोड गारंटी कार्ड वितरित कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं! महंगाई राहत शिवरो के जरिए इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी छूट योजना का लाभ 76 लाख उपभोक्ताओं को देकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना रजिस्टर्ड और बीपीएल कैटेगरी के उपभोक्ताओं को 1150 के स्थान पर ₹500 में गैस सिलेंडर दिलवाकर भारी राहत दी है! साथ ही गैस सिलेंडर लेने के 1 माह के अंदर सब्सिडी उपभोक्ता के बैंक खाते में डालने का कुशल वित्तीय प्रबंधन कर प्रदेश वासियों का मन जीत लिया है!
गहलोत सरकार प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना के तहत 91 लाख विद्युत उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर 200 यूनिट तक उपभोग पर स्थाई शुल्क फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ करते हुए महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने मई 2023 से योजनाओं में लाभान्वित किया जा रहा है!
मुख्यमंत्री ने महंगाई से राहत दिलवा देते हुए अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में एक करोड़ लाभार्थियों का पंजीकरण करते हुए योजना के तहत मुख्यमंत्री निशुल्क फूड पैकेट हर महीने राशन के साथ दिया जाएगा! किट में दालचीनी नमक मिर्च पाउडर धनिया पाउडर हल्दी पाउडर व खाद्य तेल भी दिया जाएगा!
वहीं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मिलने वाली आर्त,निरीह,विकलांग,विधवाओं को मिलने वाली पेंशन राशि में न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा ₹1000 प्रतिमाह कर स्वत: प्रतिवर्ष 15% वृद्धि का प्रावधान कर आमजन को राहत दी है जबकि ओ50 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण कर काबिले तारीफ रिकॉर्ड बनाया है!
मुख्यमंत्री ने किसान खेतीहर मजदूरों व अन्नदाता किसानों का हित को सर्वोपरि मानते हुऐ 11 लाख किसानों का पंजीकरण कर विशेष उपलब्धि अर्जित की है ! अन्नदाता किसानों को दो हजार यूनिट बिजली फ्री मिलेगी! मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 11 लाख किसानों को बिजली बिल शून्य आयेगा ! महगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन के बाद योजना का लाभ मई 2023 से दिया जा रहा है!
मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना लागू कर मनरेगा में 125 दिन का रोजगार सृजित कर प्रदेश के शहरी जरूरतमंद लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर शहरी निकायों में आमजन का मन जीत लिया है l शहरी रोजगार योजना में 40 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है l अब शहरी क्षेत्रों में भी रोजगार की गारंटी के साथ ही इसके तहत पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,स्वच्छता एवं सैनिटेशन संपत्ति विरूपण रोकने सहित कई रोजगार परियोजनाएं संचालित की हैं l
मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रुपए प्रति पशु का बीमा 2 पशुओं के लिए प्रावधान किया गया है l कामधेनु योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक पंजीकरण अभी तक किया गया है l प्रदेश व्यापी लंबी रूप से हुए भारी नुकसान को देखते हुए गहलोत सरकार ने पशुपालकों पर उदारता दिखाते हुए पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा का शुभारंभ कर पशुपालकों को सिंबल दिया है l
मुख्यमंत्री ने गरीबों को गणेश मानकर फ्लैगशिप योजनाओं के साथ प्रशासन गांवों के संग शिविर लगाकर एक ही छत नीचे 14 विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को समन्वय व आपसी तालमेल बिठाकर अनेक लोक कल्याणकारी बहुआयामी योजनाओं को लागू कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित योजनाएं लागू की है! इन योजनाओं की समुचित प्रदेश की जनता मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है!
पत्रकार वार्ता में पूर्व सरपंच सतीश पांडे के अलावा सुनीता प्रकाश जाटव चेयरमैन,सुफेदीरामखिलाड़ी जाटव,पुष्पा चंद्र प्रकाश अवस्थी,शारदा सतीश शर्मा,वंदना नितिन पांडे, शिवम् पांडेय जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सोशल मीडिया,चिरमोली राम सैनी,रमेश सैनी,दिलीप सैनी,घनश्याम तिवारी,गंभीर चौधरी,संतोष मदेरणा,झलक मदेरणा,सतीश जैन,राजू रायपुर,हरकेश योगी,विनोद मोरदा, ऋषि बदनपुरा प्रताप सिंह ठेकेदार रामेश्वर पीटीआई रामराज आजनहेड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!