Dark Mode
उमस गर्मी के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत

उमस गर्मी के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत

सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में पिछले दो-तीन दिनों से उमस गर्मी के बाद आज दोपहर बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई, कुछ ही देर में देखते ही देखते बारिश का दौर शुरू हुआ, जो तकरीबन 1 घंटे तक झमाझम बारिश होती रही, तेज बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दिलाई, वही झमाझम बारिश के चलते सड़कों व गलियों में पानी बहने लगा, जिसमें बच्चों ने बारिश का खूब आनंद लिया | इस दौरान कुछ देर तक तेज हवा के साथ बारिश होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही | झमाझम बारिश के होने से खेतों में पानी भर गया, साथ ही क्षेत्र के जलाशय में भी पानी की आवक हुई ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!