बेसहारा परिवार को पहुंचाई राहत सामग्री
सीकर । सीकर स्थित नवलगढ़ पुलिया के पास आनंद नगर में एक ब्राह्मण परिवार की मदद की गई। किसी अनजान की सूचना पर तत्काल पहुंचे समाजसेवी भंवरलाल जांगिड़ ब्राह्मण ने बताया की मैं मेरे निजी कार्य से पलसाना जा रहा था अचानक गौरिया के पास आनंद नगर से किसी अनजान का फोन आया और वह बोला एक गरीब ब्राह्मण परिवार जिसके पास खाने के लिए 1 वक्त का खाना भी नहीं है मैं तुरंत गाड़ी से किराना की दुकान पर पहुंचा। किराना की दुकान से 3 माह का राशन लेकर आनंद नगर में परिवार के पास पहुंचा। मैंने परिवार के मुखिया ओमप्रकाश शर्मा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी शहर के निजी अस्पताल में काफी दिनों से भर्ती है उनकी बेटी सजना देवी उनके पास रहती है सजना देवी का लड़का जन्म से ही गूंगा और बहरा है काफी समय पहले वह छत से गिरने पर रीड की हड्डी एवं पैर टूट गए थे तो वह काफी समय से बेड पर है आर्थिक संकट की वजह से परिवार की स्थिति खराब है ऐसे में मेरे निजी कार्यों को छोड़कर मैंने परिवार तक पहुंचकर 3 महीने की राशन सामग्री उपलब्ध करवायी है मेरी शहर के आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील है की इस परिवार की अधिक से अधिक मदद करके इनका सहारा बने इस परिवार के लिए मैं तन मन धन से सहयोग करूंगा । मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन परिवार को दिया है एवं जिला कलेक्टर महोदय से इस परिवार की सहायता के लिए गुहार लगाई जाएगी । इस दौरान भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ ब्राह्मण, राजकुमार सैनी, मुकेश चाहलया, बोदु राम जांगिड़ दिनारपुरा, ओम प्रकाश शर्मा, सजना देवी व अन्य मौजूद रहे।