Dark Mode
राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में रिलीफ सोसायटी की बैठक का आयोजन

राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में रिलीफ सोसायटी की बैठक का आयोजन

डीडवाना. राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय डीडवाना में मंगलवार को दोपहर संस्थान की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीडवाना श्योराम वर्मा ने की।
इस बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वन पर चर्चा की गई। पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार चिकित्सालय में डेन्टल एक्सरे मशीन के लिए सेंसर, नवजात शिशु गहन चिकित्सा ईकाई के रिपेयरिंग कार्य, फर्नीचर ख़रीद, अग्निशमन यंत्रों की रीफ़िलिंग, ऑक्सीजन प्लाण्ट की सर्विस, एक्सरे रूम में लेड मेटल का गेट लगवाये जाने जैसे कार्यों का अनुमोदन किया गया।इसके पश्चात मीटिंग के एजेण्डा के अनुसार नई बिल्डिंग के द्वितीय तल पर नया ऑपरेशन थियेटर विकसित करने, उसके लिए आवश्यक उपकरणों की ख़रीद, पुरानी बिल्डिंग के बाहरी भाग पर रंग-रोगन करवाने, ब्लड बैंक के लाईसेंस नवीनीकरण के मद्देनज़र कलर-रिपेयरिंग और अन्य आवश्यक कार्य करवाने, वार्डों में पर्दे लगवाने, आरएमआरएस के माध्यम से डायलिसिस मशीन ख़रीदकर लगवाने, एक अतिरिक्त इलेक्ट्रीशियन कि व्यवस्था करने, पुराने हौद की मरम्मत करवाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मनोनीत सदस्य नीतेश बाज़ारी ने आगामी दिनों में संभावित तेज गर्मी के मौसम के मद्देनज़र पीडिया वार्ड समेत समस्त वार्डों में कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया जिस पर संपूर्ण सदन ने सहमति जताई। बाज़ारी ने ज़ोर देकर कहा की इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाया जाना चाहिये और यदि इस हेतू नये कूलर्स ख़रीदने आवश्यक हो तो भी ख़रीद लिये जाये। अमरीश माथुर ने सेंट्रल लैब में तीन किलो वाट का यूपीएस लगवाये जाने का मुद्दा रखा जिस पर भी सभी ने सहमति व्यक्त की।
पूर्व की राज्य बज़ट घोषणा के अनुरूप चिकित्सालय को तीन सौ शैयाओं का करवाने के लिये विधायक चेतन डूडी के माध्यम से प्रयास किए जाने का तय किया गया साथ ही गत वर्ष के राज्य सरकार की बज़ट घोषणा के अनुसार ट्रोमा सेण्टर के लिए स्वीकृत सोलह नये पदों की वित्त विभाग और निदेशालय चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईएफ़एमएस स्वीकृति जारी करवाने करवाने के लिए भी विधायक डूडी के ही माध्यम से प्रयास करने का तय किया गया।इस बैठक में संस्थान के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी और रिलीफ सोसायटी के पदेन सदस्य सचिव डॉ धनराज चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेन्द्र प्रसाद वैष्णव, मनोनित सदस्य नितेश बाजारी,नर्सिंग अधीक्षक मो. शफ़ी डायर, तकनीकी अधिकारी अमरीश माथुर, लेखाकार सरोज सिंवर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी देवाराम सिंवर, स्टोर कीपर सुभाष चन्द, केयर टेकर हरीश गुर्जर, कैशियर रामकिशोर कठौती आदि उपस्थित थे। स्थानीय विधायक अत्यावश्यक कार्यवश नगर से बाहर होने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाये अतः यह तय किया गया की सभी विचार किए बिंदुओं पर विधायक डूडी से चर्चा कर ली जाये तत्पश्चात् क्रियान्वन हो।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्योराम वर्मा ने कहा की निस्संदेह ये अस्पताल क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में से एक है और यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है लेकिन इसको और बेहतरीन कैसे बनाया जाए, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का जरूरत मंद रोगियों को सर्वोच्च लाभ दिए जाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त प्रकार की ख़रीद और अन्य सभी कार्य राज्य सरकार और वित्त विभाग द्वारा निर्दिष्ट नियमों के अनुसार ही किए जायें। रिपेयरिंग संबंधी कार्यों का सार्वजनिक निर्माण विभाग से तकमीना बनवाकर ज़िला कलेक्टर महोदय से स्वीकृति ले ली जाए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ धनराज चौधरी ने सदन को जानकारी दी की हर्ष का विषय है की विगत अवधि में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में समूचे नागौर ज़िले में सर्वाधिक पैकेज बुक इस संस्थान द्वारा बुक किए गये और पूरे ज़िले में सर्वाधिक राशि का भुगतान भी इस संस्थान द्वारा प्राप्त किया गया जो की स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, बेहतर पर्यवेक्षण और आपसी तालमेल से संभव हो सका है, इसको आगे भी और ऊँचाई तक ले जाने के लिए हम सभी कृत-संकल्पित हैं।अंत में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ धनराज चौधरी ने समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!