तीन दिवसीय पिपल्या हनुमान जी प्रतिष्ठा महोत्स में हुए धार्मिक अनुष्ठान
सुमेरपुर . समीप के कोलीवाडा में पिपल्या हनुमान मंदिर की प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजक नारायण दास वैष्णव ने बताया कि पंडित सुरेश गौड़ के आचार्यत्व में पंडित संपत गौड़ अजय गौड़ दामोदर शर्मा सहित वैदिक विद्वानों ने अग्नि स्थापना व ग्रह पूजन हवन के साथ नूतन प्रतिमा के विविध अधिवास करवाए। एवं महाभिषेक करवाकर प्रधान हवन में यजमान मुकेश वैष्णव ने सपत्निक पूजन -हवन किया।इस मौके हनुमान दास,हरिदास,सुरेश दास,ओम प्रकाश,हृदय सहित वैष्णव परिवार के सदस्य मौजूद रहे।