Dark Mode
भक्तिमय माहौल में सरोबार हुई धार्मिक नगरी सरवाड़, धूमधाम के साथ मनाया 25 वा पाटोत्सव

भक्तिमय माहौल में सरोबार हुई धार्मिक नगरी सरवाड़, धूमधाम के साथ मनाया 25 वा पाटोत्सव

सरवाड़. भगवान मथुराधीश के जयकार और हरि बोल-हरिबोल के समवेत स्वरों से शनिवार को धार्मिक नगरी सरवाड गूंज उठी। भगवान मथूराधीश मन्दिर के 25 वे पाटोत्सव पर निकाली गई कलश एवं शोभा यात्रा ने कस्बे को भक्तिमय माहौल में सरोबार कर दिया। इस अनुठे आयोजन का सरवाड़ सहित आस-पास के गांवो से बडी संख्या में पहुंचे श्रद्वालुओं ने लाभ उठाया। शोभयात्रा के इस अद्भूत रैले को देखने के लिए पूरा कस्बा उमड़ पड़ा। जिस रास्ते से रैला गुजरा कस्बेवासी उसमें शामिल होते चले गए। करीब 2 घंटे तक पूरा कस्बा ढोंल, नगाड़ो व बैंड़ बाजो की भक्तिमय सुरीली धुनो से गुजता रहा । भगवान मथुराधीश के इस भक्तिमय माहौल में हर कोई नर नारी नाचते गाते हुए सराबोर रहा ।

कथा स्थल केशव आदर्श विद्यालय से भगवान मथुराधीश की जयकारों के बीच बड़ा रामद्वारा सूरसागर जोधपुर निवासी अमृत राम महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। बैडबाजो की स्वर मधुर लहरियों के बीच प्रारंभ हुई शोभायात्रा रेगरान मोहल्ला, गांधी चौक, बस स्टेण्ड़, सदर बाजार, हलवाई गली होते हुए मथुराधीश मंदिर पहुॅंचकर विसर्जित हुई । शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड वादक भजनो की स्वर मधुर लहरिया बिखेरते हुए चल रही थे। उनके पीछे महिलाएं सजे-धजे परिधान में सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। बीच में श्रद्धालु भगवान मथुराधीश की जयकारों के बीच नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान की झांकियां बरबस ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा में अमृतराम महाराज सजे घजे रथ में सवार थे। शोभायात्रा में मुख्य यजमान राधे गोविन्द मिश्र, मंदिर समिति अध्यक्ष गोपाल किशन मालानी, सुरेश टेलर, राधेश्याम पोरवाल, हरी मोहन शर्मा, विजय लड्डा, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष भागचंद चापा, सत्यनारायण डोडिया, विजय शंकर, दुर्गा लाल माली, गोपाल सिंह लाखनोत, विकी लड्डा, ओमप्रकाश लड्डा, रामस्वरूप प्रजापति, कृष्ण चंद पारीक, कन्हैया लाल सैनी, किशन सिंह, रवि सांखला, राहुल मेवाड़ा, महेंद्र माली, भगवान भट्ट, संजय शर्मा, सौरभ शर्मा, राजेंद्र चौधरी, परमेश्वर शास्त्री सहित बडी संख्या में लोग शामिल हु़ए।  

शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ

शोभायात्रा का जगह-जगह कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा के बीच में भगवान मथुराधीश की व अन्य झांकियां बरबस ही सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही थी। 

सप्तध्वजा चढ़ाई-

इससे पूर्व शनिवार को मंदिर शिखर पर नवीन सप्त ध्वजा चढ़ाई गई । सप्तध्वजा चढाते ही मंदिर परिसर  भगवान मथुराधीश के जयकारो से गुज उठा। आरती पुष्पाजंली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष गोपाल किशन मालानी, सचिव सुरेश चंद टेलर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

विधायक गौतम ने किये ठाकुर जी के दर्शन

भगवान मथूराघीश मंदिर के 25 वे पाटोत्सव के मौके पर केकडी विधायक शत्रुघन गौतम ने मंदिर पंहुचकर ठाकुरजी के दर्शन किये। दोपहर बाद गौतम सरवाड़ पहुंचे। इस दोरान उन्होंने भगवान मथुराधीश मंदिर पंहुचकर मंदिर में ठाकुरजी के सजाई गई छप्पन भोक झांकी के दर्शन किये। इस दौरान देहात जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष गोपाल किशन मालानी व सचिव सुरेश चंद टेलर ने गौतम का उपर्णा भेंट कर स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!