Dark Mode
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर धार्मिक आयोजन 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर धार्मिक आयोजन 

 

सूरजगढ़। अयोध्या में हुए रामलला प्रतिष्ठा के दौरान सूरजगढ़ क्षेत्र पूरी तरह राम की भक्ति और राम के रंग में रंगा नजर आया। सूरजगढ़ कस्बे के विभिन्न मंदिरो के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। मुख्य बाजार स्थित रामलीला मार्किट में संगीतमय सुंदरकांड के साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पंडित मुकुल शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई।  इस दौरान  कार सेवक पूर्व चेयरमेन नरेश वर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विश्वनाथ पुजारी, एडवोकेट सुरेंद्र तंवर,आशुतोष शर्मा ,दयानंद नायक का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यवसायी और समाजसेवी सजन अग्रवाल,विनोद खेतान,राजेंद्र शर्मा,रघुनंदन शास्त्री,मक्खनलाल शर्मा,अजय भारतीय ,आनंद कुमार,सुरेश शर्मा,अमित भार्गव,टिंकू ड्रोलिया,विजय ड्रोलिया,राजू,सोनू बंटी धूपिया,रामचंद्र,अरुण सहित अन्य व्यापारी और आमजन मौजूद थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!