Dark Mode
सामाजिक सद्भाव की  नीवं है धार्मिक आयोजन

सामाजिक सद्भाव की  नीवं है धार्मिक आयोजन

 
बून्दी। ग्राम पंचायत गामछ के गांव कणा  मे भगवान श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा की धार्मिक आयोजनों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। इस प्रकार के आयोजन बिना ईश्वर की कृपा और उसकी मर्जी के संभव नहीं है। धार्मिक आयोजनों से भावी पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं, जिससे वह गलत रास्ते पर जाने से बचती है। इस मौके पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच नरेंद्र गुर्जर, धर्मराज गुर्जर, तालेड़ा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर, पूर्व उप प्रधान रघु शर्मा, नगर परिषद बूंदी के वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन, यशवंत दाधीच, कांग्रेस नेता जगदीश दाधीच एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थेव इससे पूर्व आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। बाद में महा प्रसादी में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!