Dark Mode
गण्डाला में निकाली धर्म ध्वजा और मंगल कलष यात्रा

गण्डाला में निकाली धर्म ध्वजा और मंगल कलष यात्रा

बहरोड़। अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के षुभ अवसर के उपलक्ष्य में आज 21 जनवरी रविवार को गण्डाला गॉव में श्री राम सेवकों द्वारा विषाल धर्म ध्वजा और मंगल कलष यात्रा निकाली गई। यात्रा गॉव के बड़े मन्दिर पर विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ षुरू हुई और मुख्य रास्तों से होते हुए बस स्टैण्ड स्थित श्री हनुमान जी मन्दिर में धोक लगाकर पुनः बड़े मन्दिर में पहूॅची। जहॉ प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के षुभारम्भ पर श्री राम सेवा समिति गण्डाला व्यवस्थापक देवीसिंह यादव, रामस्वरूप पुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि जोगेन्द्र सिंह यादव, खुषराम जांगिड़, योगेन्द्र गौड़, राजेष पुरोहित, धर्मवीर यादव, भूपसिंह यादव, बाबूलाल यादव, ब्राह्मण समाज गण्डाला अध्यक्ष हरिकिषन षर्मा, स्वयं सेवाक अनिल यादव, डा. नीरज पाण्डे, कर्णसिंह लोहरान, आषीष प्रजापत, मनीष अग्रवाल, राकेष गोयल, अनिल गोयल, उमेष जांगिड़, कृष्ण यादव आदि सहित काफी संख्या में राम सेवकों के सानिध्य में पंडित औमप्रकाष जोषी के द्वारा पूजा अर्चना के बाद सभी राम सेवकांे के मस्तक और कलषों पर मंगल तिलक लगाया गया। यात्रा में चार डीजे षामिल रहे। जिनकी धुन पर नाचते गाते धर्म ध्वजा और मंगल कलष यात्रा निकाली गई। ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में डिस्कवरी और सेंट जोर्ज स्कूल के बच्चों के द्वारा प्रभू श्री राम, माता सीता, उनके भाई लक्ष्मण, श्रीराम भक्त हनुमान जी आदि सहित उनके परिवार की सुन्दर झांकी सजाई गई। यात्रा का आम रास्तों से गुजरते समय जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा गॉव राममय हो गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!