जैन संतों की धर्म सभा आज
पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा कस्बे के महाजनों के बास स्थित जैन स्थानक में जैन संतों के सानिध्य में दोपहर 2 बजे धर्म सभा होगी जिसमें जैन संतों के प्रवचन होंगे।जैन समाज के रिखबचंद कोठारी व पूनमचंद दाधीच ने बताया कि जैन संत प्रर्वतक सुकुन मुनि महाराज, उप प्रवर्तक अमृतमुनि निराला, महेश मुनि महाराज, अखिलेश मुनि महाराज व डॉक्टर वरुण मुनि महाराज सहित आदि थाणा पांच जैन संतों का मंगलवार को बोरुंदा में मंगल प्रवेश हो गया है। वही बुधवार दोपहर समय जैन स्थानक में धर्म सभा आयोजित होगी। इसके अलावा 12 जनवरी शुक्रवार को श्री रूप सुकून गौशाला में जैन संत प्रवर्तक सुकुन मुनि महाराज व अन्य जैन संत मंडली के सानिध्य में नवनिर्मित पक्षी चुग्गा घर, कबूतर खाना, सत्संग भवन का लोकार्पण व श्री राधाकृष्ण मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको लेकर गौशाला समिति के रिखबचंद कोठारी, बहादुरसिंह राठौड़, हरिसिंह भाटी, नरेंद्रदान देथा, रामसिंह मेहरु व सरपंच प्रतिनिधि हनुमान सिंह राठौड़ ने आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।