Dark Mode
राजवीर दरबार में मनोकामना पूर्ण होने से किये जाते है धार्मिक कार्यक्रमः दुलानी 

राजवीर दरबार में मनोकामना पूर्ण होने से किये जाते है धार्मिक कार्यक्रमः दुलानी 

 

  ईश्वरी दुलानी ने पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करके आरती पंजडो,पल्लव प्रार्थना की

 
 
    अजमेर ।  राजावीर बाजार आशागंज मायाणी चिकित्सालय के सामने स्थित पूज्य राजावीर साहिब दरबार एवं दुर्गा माता मन्दिर दरबार परिसर में बुधवार पूज्य राजावीर साहिब का पूजन,सन्तो महात्मओ के सत्संग प्रवचन,पवित्र ज्योति का प्रज्जवलन पूजा अर्चना मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती ईश्वरी दुलानी के कर कमलो द्वारा करके महाआरती पूजन,पंजडे,और भजनो के कार्यक्रम सम्पन्न करवाने के पश्चात पूज्य राजावीर साहिब की महिमा और उनकी जीवनी के बारे में ईश्वरी बाई और विनोद दुलानी ने बताया कि मनोकामना पूर्ण होने के पश्चात देश विदेश के लोगो के द्वारा दरबार साहिब में आकर विभिन्न आयोजन कार्यकम सम्पन्न करवाये जाते है।राजावीर साहिब और दुर्गा माता मन्दिर आश्रम के महासचिव व सिन्धी पंचायत अजमेर के रमेश लालवानी ने बताया कि प्रातः काल 11 बजे से आम संगत के लिए राजावीर चौक में लगर भण्डारे का आयोजन किया गया।आम भण्डारे लगर प्रसादी का लाभ सैकडो श्रद्वालुओ ने लिया और राजवीर साहिब की स्तुति की।कार्यक्रम में अप्रवासी भारतीय विनोद दुलानी,पलक,हिनाया,मोहाना, लत्ता बच्चानी,राजेश लालवानी आदि ने महन्त टहलगिरी गोस्वामी से आर्शीवाद लिया और सबकी खुशहाली की आराधना की।अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी,थांवला की कविता डा.जयकुमार भारती,राजावीर बाजार के उपाध्यक्ष किशोर मंगलानी,लेखराज ठकुर,प्रकाश गोस्वामी,विजय धनवानी,राजेश झूरानी,प्रकाश गोस्वामी, रेखा गोस्वामी आदि द्वारा पूजन आरती सम्पन्न करवाई और सेवाऐ प्रदान की गई।पल्लव प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम का समापन्न किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!