तिजारा प्राचीन शीतला माता गुलाबो मंदिर में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
तिजारा . कस्बे के ग्वाड मोहल्ले वार्ड नंबर 19 में स्थित प्राचीन शीतला माता गुलाबो मंदिर में बास्योडा पर्व पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम।मंदिर के सेवादार डब्बू जैन ने बताया कि 12 मार्च रविवार को प्रातः 7 बजे माता का चोला व झंडारोहण किया जाएगा।रात्रि 9 बजे माता का जागरण व अतिथियों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। अगले दिन 13 मार्च को सोमवार को प्रातः 4 बजे माता का श्रृंगार कर चोला चढ़ाया जाएगा। उसके बाद पश्चात 8 बजे माता की पूजा कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के सेवादार पंडित सोहनलाल, अशोक अग्रवाल, मातादीन जांगिड़, जस्सू महंत, कैलाश चंद गुप्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि बास्योडा वाले दिन मंदिर परिसर में कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं आकर माता रानी को रांधा पोहया का भोग लगाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं करती हैं। जिसको लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है।