Dark Mode
स्व पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

स्व पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

जयपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राम निवास बाग परिसर स्थित नेहरू जी के मूर्ति स्थल पर शनिवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने वहां उपस्थित बच्चों से बात की और उन्हें देश की आजादी और विकास में स्व नेहरू के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में स्व नेहरू ने देश में कृषि और उद्योग के नए युग की शुरुआत की थी। उन्होंने बच्चों को कहा कि पिता के रूप में अपनी पुत्री स्वर्गीय मती इंदिरा गांधी को लिखे पत्र, भारत एक खोज पुस्तक पढ़नी चाहिए। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने कहा कि स्व नेहरू का पूरा जीवन प्रेरणादायी है। वे बच्चों के अति प्रिय थे और उन्हें भी बच्चों से बहुत प्यार था। उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में स्व नेहरू को याद किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में बच्चे व आमजन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!