महाराजा सूरजमल को किया याद
धौलपुर। जिले के मड़ा जगरियापुरा गांव में जाट समाज के लोगों ने महाराजा सूरजमल की जयंती मनाई। जयंती के मौके पर सूरजमल सेना के साथ जाट समाज के लोगों ने महाराजा सूरजमल की तस्वीर भी वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों ने महाराजा सूरजमल की वीर गाथा को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सूरजमल सेना के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल अजेय योद्दा के साथ पराक्रमी और साहसी थे। उसी साहस की बदौलत उन्होंने मुगल सेना को पराजित करने के साथ सन 1753 में दिल्ली पर विजय प्राप्त की थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे सूरजमल सेना के संस्थापक अनिल चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने समाज के लोगों से महाराजा सूरजमल की वीर गाथाओं को साझा करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल राजनीति के प्लेटो थे। उन्होंने दिल्ली से आगरा तक को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला महामंत्री रणवीर सिंह राणा और बलवीर सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल सभी के लिए आदर्श है। जिनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर सूरजमल सेना के पदाधिकारी, रामवीर सिंह राना, फूलसिंह जाट, शिशुपाल सिंह, बलवीर जाट, महेश, विक्रम सिंह, विष्णु, अनुज राना, विजयसिंह, वीरेंद्रसिंह उर्फ नत्थो जाट, राजवीरसिंह एडवोकेट, गजेन्द्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।