शहीदे कर्बला हजरत इमाम हुसैन की अजीम शहादत को किया याद
सोजत। शहीदे कर्बला नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन की अजीम शहादत की याद में शहर में अलग अलग जगहों पर मुसलमानों ने अपनी-अपनी तरह से नजराना-ए-अकीदत पेश किया। कहीं मेले लगे तो कहीं सबील लगाकर हलीम-शर्बत तकसीम किया गया। मोहल्ला कुरेशियान में नौजवान युवा कुरैशी समाज द्वारा हलीम बनाकर तकसीम किया। जिसमें असलम कुरैशी, इमरान कुरेशी रियाज फिरोज बाबू शहजाद शाहरुख इमरान बी, महबूब मोहसिन अल्ताफ महबूब आरिफ अबरार समीर, यारू खां कुरेशी सईद कुरैशी बसीर भाई आदि युवाओं ने अपनी महती भूमिका निभाई। वहीं मस्जिदों में जिक्र शहीदाने कर्बला चला। दुआएं मांगी गईं। घरों में फातिहा और मुहल्लों में लंगर तकसीम किए गए।बहुतों ने रोजा भी रखा। सभी जगह अमन कायम रखने के लिए पुलिस की तरफ से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे।