अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सिस्टर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को किया याद ।
भोपालगढ़ . नर्सेज एसोसिएशन भोपालगढ़ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नर्सिंग ऑफिसर प्रेम भाटी ने बताया कि सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए अपनी मिसाल पेश करने वाले सिस्टर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में ब्लॉक भोपालगढ़ में नर्सेज एसोसिएशन के द्वारा श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी दिलीप चौधरी एवं ब्लॉक अध्यक्ष नर्सेज एसोसिएशन महेंद्र सिंगड़, उप जिला अस्पताल के प्रमुख प्रभारी डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी, डॉक्टर हनुमान चौधरी, डॉक्टर मुकेश ढाका, डॉक्टर लक्ष्मी पूनिया, डॉ सुरेंद्र वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि जिस तरह " लेडी विद द लैप" के नाम से विख्यात फ्लोरिंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस को हम अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मना रहे हैं। हमें गर्व होना चाहिए । मरीजों की जी जान से सेवा करते हैं। आपके सेवा की आदित्य मिसाल मिली है। इसी तरह आप तन मन के साथ सेवा करते रहे। नर्सेज एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा की नर्सेज ने तन मन से सेवा प्रदान करते है, वह बहुत ही अनुकरणीय है। इसी तरह हमेशा कार्य करते रहें। कार्यक्रम में पीएमओ डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी ने अपनी जीवन में बीते हुए पल एवं अनुभव को मार्गदर्शन के रूप में प्रेरित करते हुए, जीवन में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है की बात कही है। कार्यक्रम के अंत में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नंदकिशोर शर्मा ने पधारे सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हेम सिंह सोलंकी ने किया। इस अवसर पर सभी डॉक्टर एवं सीनियर ऑफिसर का साफा माला पहना कर सेवा सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीनियर नर्सिंग ऑफीसर चंद्रा राम गहलोत, रामपाल जाखड़, कोजाराम प्रजापत, प्रेम भाटी, भागीरथ चौधरी, महेंद्र गोदारा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप सारण, विजेंद्र चौधरी, कानाराम ,राधेश्याम, मुकेश, महिपाल लामरोड, , एलएचवी कल्पना, सरोज भाकर, सुनीता गोदारा, सुमन, मीरा, मंजू सेंवर कौशल्या,सुमन, एएनएम प्रियंका प्रजापत, सरोज गोदारा, मंजू , हेम सिंह सोलंकी, लक्ष्मण कच्छावा, सहित नर्सेज कर्मचारी उपस्थित थे।