अवैध बूचडख़ाने हटाओ समिति ने सांसद जौनापुरिया को दिया ज्ञापन
टोंक। अवैध बूचडख़ाना हटाओ समिति से जुड़े हुए लोगों ने समिति संयोजक विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को ज्ञापन सौंपकर अवैध बूचडख़ाने हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में वर्तमान में बंद पड़े पशुवध ग्रह को ध्वस्त करने, उसके आस-पास उगे हुए विलायती बम्बूलों को नष्ट करने, उसके पास में निर्मित परिसरों में गैर कानूनी कार्य होने के कारण उनको ध्वस्त करने तथा उपरोक्त स्थान पर स्थाई पुलिस चौकी बनाने सहित टोंक में अन्य जगहों पर चल रहे अवैध बूचडख़ानों को तुरन्त प्रभाव बंद करवाने क मांग की है। उन्होने कहा कि टोंक नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां कि नगर परिषद द्वारा पूर्व में एक पशुवध ग्रह की स्थापना किया हुआ है, जिसे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों से बंद कर दिया गया है, परन्तु उसके आस-पास पिछले कई वर्षो से अवैध कार्य किये जा रहे है, जिसको लेकर ऐसे लोंगों के खिलाफ पूर्व में कई बार सरकारी व न्यायिक कार्यवाही अमल में लाई गई है, फिर भी उस स्थान पर नियमित रुप से अवैध तरीके से बड़ी संख्या में पशुओं का वध किया जा रहा है। मृत पशुओं के अपशिष्ट पदार्थ भी वहां फैलाये जा रहे है, जिससे टोंक शहर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बहुत ही ज्यादा बदबू रहती है, राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी परेशानी होती है। ज्ञापन में बताया कि इस कारण महामारी फैलने का डर बना हुआ है। उन्होने बताया कि नगर परिषद टोंक द्वारा पूर्व में स्थापित व वर्तमान में बंद पशुवध ग्रह को तुरन्त प्रभाव से ध्वस्त किया जाकर मास्टर प्लान के अनुसार उपरोक्त भूमि को आवासीय प्रयोजनार्थ नियमानुसार काम में लिया जाये। उन्होने बताया कि उपरोक्त कथित पशुवध ग्रह के पास में निर्मित परिसरों को, जहाँ कि अवैध पशुवध की गतिविधियां संचालित हैए ध्वस्त किया जाये, क्योकि 1 अगस्त 2019 के राजीनामे के आधार पशुवध की गतिविधियाँ होने पर, मृत पशुओं के अवशेेष भी पाये जाने पर नगर परिषद टोंक के नोटिस 15 जून 2017 की पालना में नगर परिषद टोंक को यह अधिकार प्राप्त है कि बार.बार नियमों को तोड़े जाने पर उसे पूरी तरह नष्ट कर उपरोक्त स्थान पर पुलिस की स्थाई चोकी स्थापित की जाये। इस अवसर पर प्रवक्ता दुर्गेश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम जैन, एड. दीपक शर्मा, दिनेश छामुनिया, प्रमोद साहीवाल, रमेश विजय, विष्णु बंसल, राजेश गर्ग, राकेश मोदी, दिनेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया एवं विष्णु शर्मा आदि मौजूद थे।