Dark Mode
प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया

प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया

बहरोड़। उपखंड कार्यालय के समीप एक निजी शिक्षण संस्थान के एनसीसी केकेट्स के द्वारा प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। जहां व्यापारियों और आम लोगों को प्लास्टिक बैग के खिलाफ जागरूक किया गया। अभियान के तहत केडेट्स ने व्यापारी और खरीदारों से प्लास्टिक बैग न इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही सूचनात्मक ब्रोशर बांटकर प्लास्टिक बैग से मनुष्य, पर्यावरण और जानवरों को होने वाले नुकसानों से अवगत कराया तथा प्लास्टिक बैग ले जा रहे लोगों से कहा कि प्लास्टिक बैग उनके डस्टबिन में डाल दें। साथ ही “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” का संकल्प लेने की भी अपील की। व्यापारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन इकाइयों को बंद करने के लिए मांग भी की। उन्होंने वस्तुओं की पैकिंग में लगी पॉलीथिन के विकल्प मांगे। बताया कि आम जनता प्लास्टिक बैग को अपनी सुविधा और सस्ता होने के कारण काफी इस्तेमाल करती है। लेकिन इसके नुकसानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह प्लास्टिक पृथ्वी के महत्वपूर्ण संसाधनों, वायु और जल को प्रभावित करता है। साथ ही वनस्पति, जीव-जन्तुओं और मनुष्यों के लिए भी हानिकारक होता है। आज के जागरूकता अभियान के तहत हम सभी प्लास्टिक उत्पादन का इस्तेमाल न करने की अपील करते हैं। जिससे हम हरी भरी प्रकृति के साथ खुशहाल जीवन बिता सकें”।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!