Dark Mode
पाबनासर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रिन्यू पावर कंपनी ने कंप्यूटर लैब बनाई

पाबनासर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रिन्यू पावर कंपनी ने कंप्यूटर लैब बनाई

फतेहगढ़ ./ उपखंड की ग्राम पंचायत पाबनासर मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक दीनाराम सुथार ने बताया कि रिन्यू पावर कंपनी द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर लैब तथा सोलर पैनल लगाने का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत कंपनी द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर लैब के फर्नीचर 10 टेबल तथा 10 कुर्सियां विद्यालय में उपलब्ध करवाई प्रधानाध्यापक ने बताया कि आगामी समय में कंप्यूटर कक्ष में लाइट फिटिंग करवा कर कंप्यूटर लैब तैयार की जाएगी जिसमें कंप्यूटर सेट स्थापित कर उसका उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तत्पश्चात विद्यार्थियों को नियमित कंप्यूटर शिक्षण करवाया जाएगा प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व भामाशाह ओम प्रकाश चौधरी ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्थापित किया पूर्व में शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्टर तथा एलईडी टीवी भी लगाए गए हैं जिससे आने वाले समय में डिजिटल लर्निंग की सुविधा बच्चों को मिल पाएगी प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय शैक्षिक तथा भौतिक प्रगति हेतु नियमित तत्पर है आने वाले समय में शिक्षण के साथ समस्त भौतिक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने हेतु विद्यालय प्रयासरत है इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबोधक विक्रम सिंह अशोक कुमार राम सिंह मीणा राम सिंह दोसा छात्राध्यापक रमेश कुलरिया तथा कैलाश देवपाल अमृत देवपाल भूपेंद्र मोहन सिंह भाटी पप्पू पवार नरेश पंवार प्रदीप देवपाल सहित कई युवा उपस्थित रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!