Dark Mode
विख्यात शिक्षाविद प्यारेलाल जी थानवी का निधन

विख्यात शिक्षाविद प्यारेलाल जी थानवी का निधन

फलोदी- शहर के विख्यात शिक्षाविद, एक आदर्श शिक्षक, नेक निर्भीक ,कर्मठ, ईमानदारी ,सत्यनिष्ठा की मिसाल और कुशल पर प्राचार्य एवम शिक्षा प्रशासन अधिकारी तथा राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा फलोदी के सस्थापक संरक्षक रहे श्री प्यारेलाल जी थानवी का निधन हो गया, उनके निधन पर पेंशनर समाज, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, उनके शिष्यों एवम पुष्करणा समाज ने गहरा दुख व्यक्त किया। शिक्षाविद श्री प्यारेलाल जी थानवी (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने जीवन काल में हजारों विद्यार्थियों का जीवन निर्माण किया। जोधपुर में सेवाएं देने के उपरांत 90 के दशक में आपने फलौदी में प्राचार्य पदभार सम्भाला और विद्यालय की कायापलट दी। सरकारी बजट के अभाव में आपने भामाशाहों और आमजन को प्रेरित कर उस समय तीस लाख से अधिक की राशि से कक्षा-कक्ष बनवाए, फर्नीचर एवम अन्य भौतिक संसाधनों की व्यवस्था करवाई ।आपके कुशल शैक्षिक प्रशासन के कारण ही पांच विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की मेरिट में आए ।विभाग की प्रत्येक गतिविधि में फलौदी सीनियर स्कूल हमेशा अग्रणी रहा। स्कूल ही नही आपने स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में भी विद्यार्थियों हेतु टेबल-स्टूल जुटाए । जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी आप निरन्तर शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े रहे, बालिका सीनियर स्कूल में आपने निरन्तर वाणिज्य विषय पढ़ाते हुए अमिट विद्यादान दिया। कोई भी विद्यार्थी किसी भी समय अपनी समस्या के निवारण हेतु आपके पास आया तो आप हमेशा सहयोग मार्गदर्शन हेतु तत्पर रहते। आप हमेशा सादा जीवन उच्च विचारों की मिसाल रहे । पुष्करणा समाज , राजस्थान पेंशनर समाज सहित पूरे फलोदी क्षेत्र के लोगों ने शिक्षाविद प्यारेलाल जी थानवी के निधन पर दुःख व्यक्त किया और श्रधांजलि अर्पित की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!