Dark Mode
दौसा के राजेश पायलेट स्टेडियम में गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा

दौसा के राजेश पायलेट स्टेडियम में गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा

 

दौसा- जिला मुख्यालय पर राजेश पायलेट स्टेडियम में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा द्वारा ध्वजारोहण किया जावेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने बताया कि जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा द्वारा प्रातः 9.05 बजे ध्वजा रोहण किया जायेगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रातः 9.10 बजे परेड का निरीक्षण करेगे तथा 9.20 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेगें। समारोह में प्रातः 9.40 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा वहीं प्रातः 10 बजे झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। 10.25 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं 10.50 बजे प्रशस्ति -पत्र वितरण एवं वीरांगनाओं का सम्मान किया जायेगा। प्रातः 11.15 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्टर निवास पर प्रातः 8 बजे तथा कलेक्टे्रट कार्यालय भवन पर 8.30 बजे जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार द्वारा झण्डारोहण किया जाएगा। इसी दिन समस्त सरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर संबंधित कार्यालय अध्यक्षों द्वारा निर्धारित समय प्रातः 8 बजे झण्डारोहण किया जाएगा। इसके साथ जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!