Dark Mode
रिपब्लिकन माइक जॉनसन को फिर चुना गया अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का स्पीकर

रिपब्लिकन माइक जॉनसन को फिर चुना गया अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का स्पीकर

रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन को तीन मतों के मामूली अंतर की जीत के साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर फिर से चुने गए। माइक जॉनसन ने तनावपूर्ण गतिरोध में कट्टर-दक्षिणपंथी जीओपी की पकड़ पर काबू पाते हुए पुनर्निर्वाचन में मामूली अंतर से जीत हासिल की। रिपब्लिकन पार्टी के पास सदन में 219 सीट हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 215 सीट हैं। लुइसियाना के चौथे ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 52 वर्षीय जॉनसन को 218 वोट मिले, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के हकीम जेफ्रीज को 215 वोट मिले। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वासमत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई। माइक एक बेहतरीन स्पीकर होंगे जिससे हमारे देश को लाभ होगा। जॉनसन ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है। इसके तुरंत बाद उन्होंने 119वीं कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!