Dark Mode
पहाड़ पर किया बीमार बंदर को रेस्क्यू

पहाड़ पर किया बीमार बंदर को रेस्क्यू

सीकर । प्रशासन गांवों के संग महंगाई राहत  शिविर अभियान में मंगलवार को हर्ष पहाड़ पर बीमार बंदर को रेस्क्यू किया गया इसके पश्चात बीमार बंदर    का उपचार शिविर प्रभारी तहसीलदार अविनाश की उपस्थिति में  उपचार के पश्चात बीमार बंदर को तहसीलदार महोदय द्वारा वन विभाग को  स्वस्थ होने तक इलाज करवाने हेतु सलाह दी गई। अब तक हर्ष पहाड़ी पर 100से भी ऊपर बंदरों का इलाज किया जा चुका है।  उपचार के पश्चात स्वस्थ होते ही समय-समय पर बंदरों को वापिस पहाड़ी पर छोड़ दिया गया है। डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने आम जन से अपील कि हर्ष पहाड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं से विनती बंदरों को मीठा एवं सड़ी गली खाने की चीजें नहीं डालें ताकि बंदरों में इस बीमारी से बचाव हो सके। इस मोके पर तहसीलदार अविनाश डॉक्टर दीपक अग्रवाल उपनिदेशक ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस धोध डॉ मुकेश कुमावत प्रभारी अधिकारी पशु चिकित्सालय हर्ष पशुधन सहायक पंकज कुमार एवं पशुधन सहायक मुकेश यादव एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!