Dark Mode
सैनी समाज का आरक्षण आन्दोलन स्थगित, सैनी संघर्ष समिति संयोजक की घोषणा

सैनी समाज का आरक्षण आन्दोलन स्थगित, सैनी संघर्ष समिति संयोजक की घोषणा

 

ओवीसी आयोग की बैठक के बाद निर्णय, जिला पुलिस व प्रशासन को मिली राहत

 
नदबई । आगरा जयपुर राजमार्ग पर अरोंदा के समीप सैनी समाज की ओर से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विगत 12 दिन से चल रहे आन्दोलन के मामलें में संघर्ष समिति संयोजक मुरारीलाल सैनी ने ओवीसी आयोग के साथ हुई वार्ता के बाद आन्दोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे पहले समिति संयोजक व प्रतिनिधीमण्डल सदस्यों ने आन्दोलनस्थल पर पहुंचकर ओवीसी आयोग की ओर से मिलें पत्र को पढ़कर सुनाया। बाद में संघर्ष समिति सदस्यों से चर्चा कर 12 वें दिन आरक्षण आन्दोलन को स्थगित करने की घोषणा की। उधर, संघर्ष समिति की ओर से आन्दोलन स्थगित करने की घोषणा के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी राजमार्ग पर जुट गए। वही, हाईवे सुरक्षा टीम की सहायता से जगह-जगह पर लगे अवरोधकों को हटाकर आगरा-जयपुर राजमार्ग पर वाहनों का संचालन शुरु होने के बाद जिला पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को राहत मिलती नजर आई। गौरतलब है कि 21 अप्रेल से सैनी समाज की ओर से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर हाईवे पर आन्दोलन शुरु किया गया। जिला प्रशासन की ओर से लगातार समझाइस का प्रयास किया गया। बाद में 25 अप्रेल को संघर्ष समिति सदस्यों की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। जिसमें 1 मई को ओवीसी आयोग की बैठक करने का आश्वासन दिया गया। जयपुर में ओवीसी आयोग से वार्ता के बाद संघर्ष समिति की ओर से आन्दोलन स्थगित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!