नवगठित डीडवाना कुचामन जिले में रिजर्व पुलिस लाइन का हुआ शुभारंभ
डीडवाना. नवगठित डीडवाना कुचामन जिले में रिजर्व पुलिस लाइन का विधिवत्त शुभारंभ किया गया रिजर्व पुलिस लाइन के लिए अस्थाई तौर पर मंडा बासनी रोड पर जगह अलौट की गई है जहां पर 50 पुलिस के जवानों की बटालियन की रहने की व्यवस्था की गई है जिसमें आज पुलिस के आलाधिकारीयो की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया है वही शुभारंभ के पश्चात 15 अगस्त की तैयारीयो को लेकर 15 अगस्त की परेड को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने सभी पुलिस के सिपाहियों के साथ में चर्चा की है वह आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं वही परेड को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है 15 अगस्त पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें पुलिस बल के द्वारा परेड निकालकर तिरंगे को सलामी दी जाएगी इस अवसर पर एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार डिप्टी धर्मेंद्र पूनिया सीआई राजेश कुमार डूडी व अन्य पुलिस के आलाधिकारी पुलिस के सिपाही कार्यक्रम में मौजूद रहे।