Dark Mode
आवासीय योग व यज्ञ चिकित्सा शिविर का समापन आज

आवासीय योग व यज्ञ चिकित्सा शिविर का समापन आज

बूंदी। जैतसागर रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय योग हवन व यज्ञ चिकित्सा शिविर में आज प्रात 5:30 से 7 बजे तक योग व प्राणायाम की बारीकियां पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी यज्ञ देव ने बताई। उन्होंने आव्हान किया की अच्छे स्वास्थ्य व बीमारियों से बचने के लिए प्रतिदिन योग व प्राणायाम के लिए एक घंटा निकालना चाहिए। इसके पश्चात 7 से 8 बजे हवन का कार्यक्रम हुआ।

सामूहिक हवन ब्रह्मचारी अरुण कुमार आर्यवीर, स्वामी मेधानंद, 127 वर्षीय स्वामी सदानंद, गुरुकुल देहरादून की आचार्या दीप्ति, आचार्या कविता, आचार्या प्रतिज्ञा, आचार्या प्रतिभा आदि ने वेद मंत्रों का उच्चारण के साथ संपन्न कराया। ब्रह्मचारी अरुण कुमार आर्यवीर ने वेद मित्रों के शुद्ध उच्चारण व हवन की बारीकियां से अवगत कराया। प्रात: राश के बाद बौद्धिक सत्र 11 बजे शुरू हुआ। जिसकी मुख्य वक्ता पद्मश्री आचार्य डॉक्टर सुकामा ने माताओं का आह्वान किया कि वेदों में उन्हें ब्रह्मा का दर्जा दिया गया है। माता को जन्म से लेकर 5 वर्ष तक अपने बालक बालिकाओं को उठने बैठने, खाने पीने, वस्त्र पहनने, बातचीत करने के ऐसे संस्कार देना चाहिए कि वह आगे जाकर देश के सभ्य नागरिक बने छत्तीसगढ़ यज्ञ प्रभारी राकेश दुबे ने सनातन बंधुओं में एकता का अभाव बताते हुए कहा कि हम लोगों में धर्म शास्त्र, देवता सभी में भिन्नता होने के कारण एकता नहीं है और इसी कारण हम लोगों में एकता नहीं होने के कारण आजादी के 75 वर्ष बाद भी गौ माता की हत्या पर देशभर में प्रतिबंध का कानून पास नहीं हो सका है।

यज्ञ के लिए देसी गाय का घी सबसे उपयुक्त होता है। जब हम गाय की रक्षा ही नहीं कर पा रहे तो हवन किस तरह से कर पाएंगे। जोधपुर आर्य समाज प्रधान किशन लाल गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने बच्चों के जन्मदिन किसी होटल में जाकर केक काटकर नहीं मानना चाहिए बल्कि पास के आर्य समाज में जाकर या घर पर किसी विद्वान को बुलाकर हवन करके मनाना चाहिए। देश नोक बीकानेर से आए डॉ मनोज गुप्ता ने मोबाइल के दुष्प्रभाव पर उद्बोधन देते हुए कहा की मोबाइल की हानिकारक नीली रोशनी जो एलइडी लाइट के कारण होती है। उसी के कारण हमारी शारीरिक क्षमता में तेजी से कमी होती जा रही है और आजकल विटामिन बी 12 वह हीमोग्लोबिन की कमी के जो रोग तेजी से बढ़ रहे हैं उसका एकमात्र कारण मोबाइल है। हमें अपने छोटे बच्चों को मोबाइल नहीं देना चाहिए और खुद भी कम से कम उपयोग करना चाहिए। शिविर संयोजक अभय देव शर्मा ने बताया कि शिविर में 400 लोग बूंदी व देश भर से आकर हवन व यज्ञ चिकित्सा का लाभ ले रहे हैं। इस दौरान डॉ नंदकिशोर जैतवाल, अनुराग शर्मा, तरुण राठौर, ललित कुमार शर्मा, डॉ हंसराज मंगल, राधेश्याम साहू, हुकमचंद शर्मा, हंस अग्रवाल, मुकेश कुमार, आदित्य भंडारी, रवि कुमार शर्मा, राजा राठौड़, दिव्यांजलि सैनी, चंचल शर्मा उर्मिला शर्मा, गायत्री शर्मा, कुसुम लता सिंह मौजूद रहे

शिविर का समापन आज
आयोजन से जुड़े अनुराग शर्मा ने बताया कि समापन समारोह रविवार को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच होगा। जिसके मुख्य अतिथि एलेन कोटा के गोविंद महेश्वरी,अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के आजीवन संरक्षक बूंदी मखमल चावल के सत्यनारायण माहेश्वरी,विशिष्ट अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान किशन लाल गहलोत होंगे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!