Dark Mode
एसीएल ग्रीन कॉलोनी के बाशिंदों ने सुविधा की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

एसीएल ग्रीन कॉलोनी के बाशिंदों ने सुविधा की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

वाशिंदो का आरोप खारे पानी पीने से बच्चों तक के बाल हुए सफेद

 दौसा - ऊंची दुकान फीका पकवान यह कहावत तो आप और हमने सभी ने सुनी है। लेकिन ऐसा ही वाक्य रविवार को दौसा में भी देखने को मिला है। जहां दौसा की ऊंची दुकान कहीं जाने वाली एक कॉलोनी के वासिंदो ने एसीएल ग्रीन कालोनी में असुविधा को लेकर मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन किया। कॉलोनी में रह रहे वासिंदो ने आरोप लगाया है कि हमें जब यहां फ्लैट दिए गए थे तो हमें बड़े-बड़े लोक लुभावना वादे किए गए थे। बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे।

लेकिन जब हम यहां आकर देखें और जब रहने लगे तो सारे सपने चकनाचूर हो गए और असुविधाओं का अंबार कॉलोनी में लगा हुआ है। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि खारा पानी यहां पीने को मजबूर है जबकि हमें मीठे पानी के सपने दिखाए गए थे। खाना पानी पीने से कई तरह की शारीरिक बीमारी हो गई। यहां तक की लोगों के सफेद बाल भी होना शुरू हो गए हैं। फ्लोराइड पानी पीने से बच्चों के भी सफेद बाल हो गए हैं। साथ ही गंदे पानी से यहां के मकान का निर्माण कराया जा रहा है जो गलत है। यहां रहने वाले लोग अगर कुछ भी निजी कार्य के लिए टैंट या फिर अन्य कोई सामान लगाया जाता है तो उन्हें लगाने नहीं दिया जाता जबकि बाहरी लोगों को यहां पर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं और मेंटेनेंस के नाम पर पैसा तो लिया जाता है लेकिन सुविधाएं कुछ भी नहीं है।हर कोई रात को यहाँ दिवार फांदकर आ जाता है।

शिकायत करने जाते है तो अभद्र वयवहार किया जाता है। इन वासिंदो का कहना है कि जो सपने और जो सुविधाएं देने का हमें वादा किया गया था हम वह सुविधा चाहते हैं।इसी मांग को लेकर हम आज यहां पर मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और यह हमारी सोसाइटी से मांग है। कि जल्द हमारी समस्याओं का समाधान किया जाए। समस्या को लेकर एसीएल के निदेशक विजय विजयवर्गीय के दूरभाष पर संपर्क किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इस अवसर पर नवीन कुमार जोशी, रीना लखेरा , वंदना शर्मा,विजय शर्मा , पूनम मीणा, माया देवी शर्मा सहित दर्जनों वाशिंदे मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!