Dark Mode
डीडवाना के रहवासी निकले देव दर्शन यात्रा पर

डीडवाना के रहवासी निकले देव दर्शन यात्रा पर

डीडवाना। जिले के रहवासी तीन दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर निकले हैं जिसमे एडवोकेट सुनील कुमार शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा वह अन्य लोग यात्रा पर रहे ।इस दौरान डीडवाना के रह वासियों के द्वारा प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या धाम में देव दर्शन यात्रा का आनंद लिया है। वही आपको बता दे की सर्वप्रथम प्रयागराज में पहुंचकर त्रिवेणी संगम में स्नान किया।तपश्चात योगी आदित्यनाथ के द्वारा माघ मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की और वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की, वही अयोध्या में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा रहा इस दौरे में डीडवाना के रहवासी भी सम्मिलित हुए जहां डीडवाना निवासी एडवोकेट सुनील कुमार शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा आदि के द्वारा पुष्प वर्षा से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत अभिनंदन किया। वहीं प्रधानमंत्री को भव्य राम मंदिर बनाने के लिए राजस्थान की ओर से बधाइयां भी दी गई। प्रधानमंत्री के स्वागत में गोरखपुर के कला वसुधा संस्थान के कलाकारों के द्वारा मशहूर बधाई गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रधानमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। जिसमें डीडवाना के निवासी भी सम्मिलित हुए।और डीडवाना के निवासियों ने देव दर्शन यात्रा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री राम के दर्शन लाभ लिए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!